Home > खेल > अन्य खेल > क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट : विश्वनाथन आनंद ने गैरी कास्परोव को हराया

क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट : विश्वनाथन आनंद ने गैरी कास्परोव को हराया

विश्वनाथन आनंद ने दर्ज की जीत

क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट : विश्वनाथन आनंद ने गैरी कास्परोव को हराया
X

जाग्रेब। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने शनिवार को क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट में रूसी ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव पर जीत दर्ज की। सफेद मोहरों से खेलते हुए आनंद ने ब्लिट्ज स्पर्धा के चौथे दौर में कास्परोव को आधे घंटे में हरा दिया। हालांकि, भारतीय ग्रैंडमास्टर को इयान नेपोम्नियाचची के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

इस हफ्ते की शुरुआत में, आनंद ने प्रतिस्पर्धी शतरंज में वापसी पर डच ग्रैंडमास्टर जोर्डन वैन फॉरेस्ट को हराया था। पूर्व विश्व चैंपियन आनंद, जो लगभग 17 महीनों में अपना पहला ओवर-द-बोर्ड गेम खेल रहे थे, ने क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट के पहले दौर में जीत के साथ शुरुआत की।हालांकि, भारतीय चैंपियन को रूस के इयान नेपोमनियाचची के साथ ड्रॉ करने से पहले दूसरे दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव से हार का सामना करना पड़ा था।

ज़ाग्रेब रैपिड और ब्लिट्ज का आयोजन 7 से 11 जुलाई तक क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट ग्रैंड चेस टूर का तीसरा चरण है और इसमें 37,500 अमरीकी डालर के प्रथम पुरस्कार के साथ कुल 150,000 अमरीकी डालर की पुरस्कार राशि है।

Updated : 12 Oct 2021 10:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top