Home > खेल > अन्य खेल > FIBA Asia Cup : शिरीन लिमये को मिली भारतीय बास्केटबॉल महिला टीम की कमान

FIBA Asia Cup : शिरीन लिमये को मिली भारतीय बास्केटबॉल महिला टीम की कमान

FIBA Asia Cup : शिरीन लिमये को मिली भारतीय बास्केटबॉल महिला टीम की कमान
X

नईदिल्ली। अनुभवी फारवर्ड शिरीन लिमये आगामी एफआईबीए महिला एशिया कप 2021 में भारतीय बास्केटबॉल महिला टीम का नेतृत्व करेंगी। भारतीय टीम 2019 संस्करण में, जो भारत में आयोजित किया गया था, आठवें और अंतिम स्थान पर रही थी और एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी। परिणामस्वरूप भारत को डिवीजन 'बी' में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि भारतीय टीम ने एलीट महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बरकरार रखा है क्योंकि फीबा पिछले दो वर्षों में कोविड महामारी के कारण डिवीजन 'बी' इवेंट का आयोजन नहीं कर सका।

एशिया कप में भारत को जापान (8), दक्षिण कोरिया (19) और न्यूजीलैंड (36) के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। फीबा महिला एशिया कप 2021, जो अम्मान के प्रिंस हमजा हॉल में खेला जाएगा, 27 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2022 एफआईबीए महिला बास्केटबॉल विश्व कप के लिए एशिया और ओशिनिया योग्यता के रूप में भी होगा। महाद्वीपीय शोपीस से शीर्ष चार टीमें विश्व कप में जगह बनाएंगी।

भारतीय टीम इस प्रकार है : शिरीन लिमये (कप्तान), मधु कुमारी, श्रुति अरविंद, एस. पुष्पा, पी.यू. नवनीता, एस. साथिया, एम निशांति, वैष्णवी यादव, श्रीकला रानी, अनुमरिया, स्टेफी निक्सन, एस.एम. सहाना।

मुख्य कोच: ज़ोरान विसिको

कोच: श्रीनिवास मूर्ति और एम मीनालथा

फिजियोथेरेपिस्ट: अहाना पुराणिक

Updated : 12 Oct 2021 10:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top