यूथ ओलम्पिक 2022 के चौथे संस्करण की मेजबानी करेगा सेनेगल

X
By - Swadesh Digital |9 Oct 2018 2:49 PM IST
Reading Time: ब्यूनस आयर्स/स्वदेश वेब डेस्क। यूथ ओलम्पिक 2022 के चौथे संस्करण की मेजबानी अफ्रीकी देश सेनेगल को मिली है। यह पहली बार है, जब यूथ ओलम्पिक की मेजबानी अफ्रीकी देश को मिली है। ये फैसला यहां जारी यूथ ओलम्पिक के तीसरे संस्करण के दौरान हुई अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) की बैठक में लिया गया।
आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने एक बयान में कहा कि यूथ ओलिंम्पक 2022 की सफल मेजबानी के लिए पूरी अफ्रीका सेनेगल के पीछे खड़ा है। युवा जनसंख्या और खेल के प्रति जुनून को देखते हुए ये अब सेनेगल का समय है। बता दें कि सेनेगल के तीन शहरों डकार, डिमानडियो और सैली शहर में यूथ ओलम्पिक के खेल आयोजित कराए जाएंगे।
Next Story
