Home > खेल > अन्य खेल > सहवाग से लेकर जानिए किसने कैसे दी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि

सहवाग से लेकर जानिए किसने कैसे दी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि

सहवाग से लेकर जानिए किसने कैसे दी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि
X


दिल्ली। rबॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। ऋषि कपूर 67 वर्ष के थे, उनसे एक दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हुआ था। ऋषि कपूर को बुधवार को एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था। ऋषि कपूर के परिवार में पत्नी नीतू, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। इस बीच क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने करीब एक साल तक अमेरिका के न्यूयॉर्क में रह कर अपना इलाज कराया था। वो ठीक होने के बाद पिछले साल ही स्वदेश लौटे थे। वीरेंद्र सहवाग ने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट में लिखा, 'ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं, ओम शांति!' वहीं पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'कल इरफान खान... आज ऋषि कपूर। 2020 खोने का साल है। यह कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। क्या हम इस साल को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं? कपूर परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। ओम शांति!'

वहीं शिखर धवन ने ट्वीट में लिखा, 'ऋषि कपूर जी के निधन के बारे में सुनकर सन्न हूं। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' अनिल कुंबले ने ऋषि कपूर को अपने बचपन का हीरो बताया है। हरभजन सिंह ने भी उनके निधन पर ट्वीट किया है। एक नजर डालते हैं क्रिकेट जगत से किसने ऋषि कपूर के निधन पर क्या ट्वीट किया-




Updated : 30 April 2020 5:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top