Home > खेल > अन्य खेल > पैरालंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ, टेक चंद ने किया भारतीय दल का नेतृत्व

पैरालंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ, टेक चंद ने किया भारतीय दल का नेतृत्व

पैरालंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ,  टेक चंद ने किया भारतीय दल का नेतृत्व
X

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में 16वें पैरालंपिक खेलों का मंगलवार को रंगारंग आगाज हो गया है। उद्घाटन समारोह की शुरुआत एक वीडियो के साथ हुई। वीडियो में पैरा खिलाड़ियों की ताकत को दर्शाया गया है। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान स्टेडियम के ऊपर आतिशबाजी का शानदार नजारा दिखा।

सबसे पहले मेजबान जापान के राष्ट्रीय ध्वज को स्टेडियम में लाया गया। भारतीय दल ने 17वें नंबर पर अपना मार्च पास्ट निकाला। भाला फेंक खिलाड़ी टेक चंद भारतीय दल के ध्वजवाहक थे।पैरालंपिक 57 वर्षों के बाद टोक्यो में लौटा है। इसी के साथ टोक्यो दो बार पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया है। उल्लेखनीय है कि 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों में भारत की तरफ से इस बार अब तक का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है। भारत ने नौ अलग-अलग खेलों में कुल 54 खिलाड़ी भेजे हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top