नोवाक जोकोविच ने तीसरी बार जीता यूएसए ओपन

X
By - Swadesh Digital |10 Sept 2018 12:30 PM IST
Reading Time: न्यूयार्क। विश्व के नंबर छह टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन का खिताब जीत लिया है। जोकोविच ने खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को सीधे सेटों में हराकर तीसरी बार अमेरिकी ओपन का खिताब जीता।
31 वर्षीय जोकोविच ने पोत्रो को तीन घंटे और 15 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 7-6 (4), 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही जोकोविच ने लगातार दूसरा और कैरियर का 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। वहीं, स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने 20 और स्पेन का राफेल नडाल ने 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। इसके अलावा जोकोविच ने तीन अमेरिकी ओपन का खिताब जीतकर दिग्गज पीट सैम्प्रास की बराबरी कर ली है।
Next Story
