नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
X

न्यूयार्क। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने फ्रांस के रिचर्ड गैस्के को शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।

जोकोविच ने दो घंटे और 11 मिनट तक चले एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में गैस्के को 6-2, 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। जोकोविच ने मैच में सारे ब्रेक प्वाइंट बचाए,जिसमें तीसरे सेट में उन्होंने तीन अंक बचाए।

इससे पहले स्विटजरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया है। फेडरर ने निक निक किर्जियोस को 6-4, 6-1, 7-5 से शिकस्त देकर अंतिम-16 में जगह बनाई।

Tags

Next Story