Home > खेल > अन्य खेल > खेल मंत्रालय ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए इन खिलाड़ियों पर लगाई मुहर, देखें लिस्ट

खेल मंत्रालय ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए इन खिलाड़ियों पर लगाई मुहर, देखें लिस्ट

खेल मंत्रालय ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए इन खिलाड़ियों पर लगाई मुहर, देखें लिस्ट
X

नई दिल्ली। स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा ऐथलीट मरियप्पन थंगवेलु, टेबल-टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा को इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।

हम आपको बता दें कि खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को पहले खेल रत्न हासिल करने वाली साक्षी मलिक और मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया, जिससे इस साल यह पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की संख्या 27 रह गई है। खेल मंत्रालय ने हालांकि देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिए जिन पांच खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई थी, उन्हें स्वीकार कर लिया है।

पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मुकुंदकम शर्मा की अगुवाई वाली चयनसमिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 29 खिलाड़ियों के नाम खेल मंत्रालय के पास भेजे थे। इस लिस्ट में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और 2017 की विश्व भारोत्तोलन चैंपियन मीराबाई चानू का नाम भी शामिल था, लेकिन इन दोनों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने का अंतिम फैसला खेल मंत्री किरन रिजिजू पर छोड़ दिया गया था। असल में इन दोनों खिलाड़ियों को पहले ही देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न मिल चुका था। इन दोनों के नाम को लिस्ट में शामिल करने की आलोचना भी हुई थी।

मंत्रालय ने अपनी औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की है। कोविड-19 महामारी के कारण पहली बार पुरस्कार वितरण समारोह 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर वर्चुअल आयोजित किया जाएगा। पहले इसके लिए राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता था।

Updated : 23 Aug 2020 1:18 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top