Home > खेल > अन्य खेल > भारतीय शूटिंग दल टोक्यो पहुंचा, 23 से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ

भारतीय शूटिंग दल टोक्यो पहुंचा, 23 से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ

भारतीय शूटिंग दल टोक्यो पहुंचा, 23 से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ
X

टोक्यो। भारतीय निशानेबाजी टीम 23 जुलाई से शुरू हो रहे आगामी ओलंपिक खेलों के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंची। टोक्यो पहुंचने पर कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। अब वे सभी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी दल क्रोएशिया में ज़ाग्रेब बेस से एम्स्टर्डम पहुंचा था। सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, और अंजुम मौदगिल भारत के निशानेबाजी दल के प्रमुख चेहरे हैं।भारतीय टीम ने नई दिल्ली और क्रोएशिया में आइएसएसएफ विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीता था। कम प्रतिनिधित्व के कारण क्रोएशिया में नई दिल्ली की तुलना में पदकों की संख्या कम थी। नई दिल्ली में, 52 निशानेबाजों ने प्रतिस्पर्धा की, जबकि क्रोएशिया में केवल 14 भारतीय निशानेबाज ही मैदान में थे।

ये खिलाडी शामिल -

टोक्यो 2020 के लिए भारतीय शूटिंग दल में दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार, संजीव राजपूत, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, अंगद वीर सिंह बाजवा, मैराज अहमद खान, अपूर्वी चंदेला, इलावेनिल वलारिवन, अंजुम मौदगिल तेजस्विनी सावंत, मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल, और राही सरनोबत शामिल हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top