Home > खेल > अन्य खेल > पैरालंपिक : देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह ने रचा इतिहास, जेवलिन में जीता रजत और कांस्य

पैरालंपिक : देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह ने रचा इतिहास, जेवलिन में जीता रजत और कांस्य

पैरालंपिक : देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह ने रचा इतिहास, जेवलिन में जीता रजत और कांस्य
X

टोक्यो। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने सोमवार को यहां नेशनल स्टेडियम में पुरुषों की स्टैंडिंग जेवलिन (एफ46) में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।देवेंद्र झाझरिया ने 64.35 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। पैरालंपिक खेलों में यह उनका तीसरा पदक भी था। इस बीच, सुंदर ने 62.58 के सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

श्रीलंका के दिनेश प्रियन हेराथ मुदियांसेलेज ने 67.79 मीटर के अपने विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। सुंदर फाइनल में भारतीय तिकड़ी में पहले स्थान पर रहे क्योंकि उन्होंने 62.58 के सीजन-सर्वश्रेष्ठ के साथ शुरुआत की। देवेंद्र ने पहले प्रयास में 60.28 जबकि अजीत ने 56.15 अंक हासिल किए थे। देवेंद्र ने अपने दूसरे प्रयास में 60.62 किया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 64.35 के थ्रो के साथ अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ गए। लेकिन श्रीलंकाई एथलीट दिनेश प्रियन हेराथ मुदियांसेलेज ने अपने तीसरे प्रयास में सनसनीखेज 67.79 के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया।

सुंदर सिंह का तीसरा और चौथा प्रयास फ़ाउल गया,इसके बाद उन्होंने अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ के लिए 5वें थ्रो में 64.01 का स्कोर किया और खुद को पदक की स्थिति में पहुंचा दिया। इस बीच, अजीत पूरे फाइनल के दौरान अपने पहले प्रयास को बेहतर नहीं कर पाए और चार अमान्य प्रयास के बाद अपने अंतिम थ्रो में 52.36 मीटर तक ही भाला फेंक पाए। देवेंद्र ने अपने अंतिम प्रयास में 61.23 फेंके जबकि सुंदर का अंतिम प्रयास अमान्य रहा।

Updated : 12 Oct 2021 10:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top