Home > खेल > अन्य खेल > अंडर -15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने दो स्वर्ण सहित जीते 8 पदक

अंडर -15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने दो स्वर्ण सहित जीते 8 पदक

अंडर -15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने दो स्वर्ण सहित जीते 8 पदक
X

नईदिल्ली। भारतीय अंडर -15 ग्रीको रोमन कुश्ती टीम ने बहरीन में हो रही अंडर -15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते। शनिवार को ग्रीको रोमन स्टाइल के सभी 10 भार वर्गों में मुकाबले हुए और भारत ने कुल 8 पदक जीते। सचिन ने 68 किग्रा में, जबकि अभय ने 72 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

प्रणय चौधरी (52 किग्रा) और वरुण कुमार (62 किग्रा) ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वरुण सोनकर (38 किग्रा), आदित्य कुमार (48 किग्रा), तुषार पाटिल (57 किग्रा) और हरदीप (85 किग्रा) ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते।ईरान ने 205 अंकों के साथ एशिया खिताब जीता, जबकि कजाकिस्तान 192 अंकों के साथ उपविजेता रहा और भारत ने 172 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Updated : 3 July 2022 9:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top