एशियाई खेलों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

एशियाई खेलों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
X

नई दिल्ली। पीवी सिंधू का मानना है कि भारतीय खिलाडिय़ों को एशियाई खेलों की तैयारी के लिए भारतीय बैडमिंटन खिलाडिय़ों को तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिला लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे 2018 टूर्नामेंट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेंगे जब सिर्फ एक कांस्य पदक जीत पाए थे। भारतीय महिला टीम ने चार साल पहले इंचियोन में कांस्य पदक जीता था और सिंधू को उम्मीद है कि वे 18 अगस्त से शुरू हो रहे इन खेलों में इस बार पदक का रंग बदलने में सफल रहेंगे। रविवार को विश्व चैंपियन में अपना दूसरा रजत और कुल चौथा पदक जीतने वाली सिंधू ने कहा, ''निश्चित तौर पर यह काफी अलग होने वाला है क्योंकि हमें टीम स्पर्धाओं के अलावा व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी हिस्सा लेना है।

Tags

Next Story