एशियन चैम्पियनशिप में भारतीय टीम में खेलेंगे हर्षवर्धन

X
By - Swadesh Digital |3 Aug 2018 1:22 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। शहर के प्रतिभावान बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हर्षवर्धन सिंह तोमर का चयन एशियन बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम मे किया गया है। यह चैम्पियनशिप 5 अगस्त से थाईलैंड में खेली जाएगी। हर्षवर्धन सिंह के प्रशिक्षक रूपसिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले भी हर्षवर्धन कई बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। श्री परिहार ने बताया कि हर्षवर्धन का चयन 6 जून से बेंगलुरु में आयोजित भारतीय टीम के शिविर में शानदार प्रदर्शन की बदौलत हुआ है। हर्ष के चयन पर उनके पिता वीपी सिंह तोमर, माता तृप्ति तोमर सहित जिला खेल अधिकारी रामाराव नागले, वरिष्ठ खिलाड़ी राजवीर सिंह भदौरिया, संतोष सिंह भदौरिया आदि ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Next Story
