फॉर्मूला-1 रेस फिल्म के निदेशक चार्ली व्हिटिंग का निधन

X
By - Swadesh Digital |14 March 2019 7:02 PM IST
Reading Time: मेलबर्न। फॉर्मूला-1 के रेस निदेशक चार्ली व्हिटिंग का गुरुवार को सीने में दर्द की समस्या के चलते निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।
ब्रिटेन में जन्मे 66 वर्षीय व्हिटिंग 2019 सीजन की शुरुआत से पहले आधिकारिक कार्य के लिए मौजूद थे। व्हिटिंग ने 1997 में निदेशक का पद संभाल था। उन्होंने 1977 में अपने करियर की शुरुआत की थी और लगातार आगे बढ़ते गए।
इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल फेडरेशन(एफआईए) अध्यक्ष जीन टॉड ने कहा, 'मुझे चार्ली के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उन्हें कई वर्षो से जानता था और वह एक महान रेस निदेशक थे। वह फॉर्मूला-1 के केंद्र में मौजूद थे और उन्होंने इस खेल की नैतिकता और भावना को मूर्त रूप दिया।'
व्हिटिंग के निधन पर लुइस हैमिल्टन और सिबेस्टियन वेटल सहित फार्मूला वन के अन्य चालकों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Next Story
