एशियाई खेल-हॉकी : भारत ने हांगकांग को हराया

X
By - Swadesh Digital |22 Aug 2018 8:31 PM IST
Reading Time: नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम का एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी है और इसी क्रम में बुधवार को भारत ने हांग-कांग को 26-0 से हराया। मैदान में चार खिलाड़ियों ने गोल की हैट्रिक की और नौ खिलाड़ियों ने गोल किए ।
भारत ने 1932 में अमेरिका को 24-1 से हराया था और 86 सालों बाद अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। पिछले मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 17-0 से हराया था। यह भारत की एशियाई खेलों में सबसे बड़ी जीत है।
मैच के पहले चार मिनट में भारत ने चार गोल किए और गोल का सिलसिला लगातार जारी रहा। पहले हाफ में भारत ने 14 गोल किए और दूसरे हाफ में 12 गोल किए। भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह और ललित उपाध्याय ने 4-4, आकाशदीप सिंह ने 3, वरुण कुमार-मनप्रीत सिंह ने 2-2 और सुनील-विवेक सागर ने 1-1 गोल किया।
Next Story
