Home > खेल > अन्य खेल > Asian Games 2018 : संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन निशानेबाजी में जीता रजत

Asian Games 2018 : संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन निशानेबाजी में जीता रजत

Asian Games 2018 : संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन निशानेबाजी में जीता रजत
X

नई दिल्ली। भारत के 37 वर्षीय खिलाड़ी हरियाणा में यमुनानगर के संजीव राजपूत ने मंगलवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन निशानेबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीता।

संजीव ने फाइनल में 452.7 का स्कोर कर दूसरा स्थान हासिल किया। 2006 के दोहा एशियाई खेलों में 37 वर्षीय संजीव ने कांस्य पदक हासिल किया था। पिछले कामनवेल्थ खेलों में संजीव ने स्वर्ण पदक जीता था।

चीन के हूई जीचैंग ने 453.3 का स्कोर कर स्वर्ण पदक हासिल किया और जपान के ताकायुकी मातसुमोतो ने 441.4 अंक हासिल कर कांस्य पदक पाया। अब तक भारत एशियाई खेलों में 8 पदक जीत चुका है और निशानेबाजी में यह 6छठा पदक है। इसमें एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि संजीव 2006 के एशियाई खेलों में भारत को गर्व का अहसास करा रहे हैं। उनकी स्थिरता और प्रतिबद्धता सराहनीय हैं।

Updated : 21 Aug 2018 7:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top