Asian Games 2018 : भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने जीता रजत पदक

Asian Games 2018 : भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने जीता रजत पदक
X

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन खेलों के दसवें दिन तीरंदाजी में महिला कंपाउंड टीम इवेंट में भारतीय टीम को रजत पदक हासिल हुआ। स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने भारत को 231-228 से हराया।

खिताबी मुकाबले में मुस्कान किरर, मधुमिता कुमारी और सुरेखा ज्योती की भारतीय टीम ने शानदार शुरूआत की। पहले सेट की समाप्ति पर भारतीय महिलाएं 59-57 से आगे चल रही हैं। इसके बाद दूसरे सेट में कोरिया ने 58-56 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे सेट में मुकाबला 58-58 की बराबरी पर रहा। आखिरी सेट में कोरिया ने वापसी की और 58-55 से आखिरी सेट जीतने के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।

Tags

Next Story