Home > खेल > अन्य खेल > Asian Games 2018 : हिना सिद्धू ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता कांस्य

Asian Games 2018 : हिना सिद्धू ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता कांस्य

Asian Games 2018 : हिना सिद्धू ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता कांस्य
X

नई दिल्ली। भारतीय अनुभवी निशानेबाज हिना सिद्धू ने 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। हिना ने फाइनल में 219.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा का स्वर्ण चीन की किआन वैंग ने जीता। वैंग ने 240.3 अंकों के साथ स्वर्ण पर निशाना साधा। स्पर्धा का रजत 237.6 अंक के साथ कोरिया की किम मिनजंग ने जीता।

एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हीना का ये पहला कांस्य पदक है। उन्होंने इससे पहले 2010 में टीम स्पर्धा में रजत और 2014 में 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इस स्पर्धा में शामिल भारत की एक और निशानेबाज और 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता मनु भाकर के हाथ निराशा लगी। उन्हें 176.2 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल हुआ।

भारत एशियाई खेलों में अब तक कुल 23 पदक जीत चुका है। इन 23 पदकों में 6 स्वर्ण, 4 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। निशानेबाजी में ये भारत का 9वां पदक है। इससे पहले भारत निशानेबाजी में 2 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीत चुका है।

Updated : 24 Aug 2018 2:38 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top