Home > खेल > अन्य खेल > Asian Games 2018 : धरुण अय्यासामी और सुधा सिंह ने जीता रजत

Asian Games 2018 : धरुण अय्यासामी और सुधा सिंह ने जीता रजत

Asian Games 2018 : धरुण अय्यासामी और सुधा सिंह ने जीता रजत
X

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन खेलों के नौवें दिन भारत के धरुण अय्यासामी ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया है। फाइनल में धरुण ने 48.96 सेकेंड के साथ रजत पर कब्जा किया। स्पर्धा का स्वर्ण कतर के अब्देररहमान सांबा ने जीता। साम्बा ने 47.66 सेकेंड के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया,जबकि जापान के अबे ताकातोसी ने जीता।

वहीं एक अन्य भारतीय संतोष कुमार तमिलारसन 49. 66 सेकंड का समय लेकर पांचवें पायदान पर रहे।

इसके अलावा भारत की महिला धावक सुधा सिंह ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक पर कब्जा जमाया। सुधा ने 9 मिनट, 40.03 सेकेंड में दूरी तय करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। 9वें दिन यह भारत का तीसरा पदक और दूसरा रजत है।

Updated : 27 Aug 2018 7:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top