Asian Games 2018 : सेपक टकरा में भारत को मिला कांस्य

Asian Games 2018 : सेपक टकरा में भारत को मिला कांस्य
X

नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को पहली बार एशियाई खेलों में 'सेपक टकरा' खेल में पदक हासिल किया। पिछली बार की विजेता टीम थाइलैंड से हारने के बाद भारत को कांस्य पदक मिला।

भारत की पुरुष रेगु टीम थाइलैंड की टीम से 2-0 से हार गई। खेल में दोनों सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को कांस्य पदक दिया गया।

भारत ने अपनी जीत की शुरुआत 21-16, 19-21, 21-17 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। इसके बाद भारत इंडोनेशिया से हार गया और ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद भारत को आखिरी चार में प्रवेश मिला।

उल्लेखनीय है कि इस स्पर्धा में कुल 6 टीमों ने भाग लिया था। सेपर टाकरा बालीवाल जैसे खेल है, जिसमें पैरों का इस्तेमाल किया जाता है।

Tags

Next Story