एशियन चैंपियनशिप : अमित पंघल ने जीता स्वर्ण

एशियन चैंपियनशिप : अमित पंघल ने जीता स्वर्ण
X

बैंकॉक। भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने शुक्रवार को एशियन चैंपियनशिप के 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक मुकाबले में अमित ने किम इनक्यू को शिकस्त दी। यह इस अमित का दूसरा स्वर्ण है। इस टूर्नमेंट से पहले उन्होंने फरवरी में स्ट्रेंजा मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था।

अमित का इस साल 49 से 52 किलोग्राम भारवर्ग में शिफ्ट होने के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट था। उधर, राष्ट्रीय चैंपियन दीपक सिंह (49 किलो) को फाइनल में बंटे हुए फैसले में उज्बेकिस्तान के नोडिर्जोन मिर्जामदेव से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस फैसले के खिलाफ बाउट रीव्यू सिस्टम में चैलेंज किया है और इसका फैसला आना बाकी है।

Tags

Next Story