अदिति 22वें स्थान पर रहीं

X
By - Swadesh Digital |7 Aug 2018 1:34 PM IST
Reading Time: लिथाम सेंट एनेस। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां रिको महिला ब्रिटिश ओपन संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर रहीं जो किसी मेजर टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अदिति ने अंतिम दौर में चार अंडर 68 का शानदार कार्ड खेला। उन्होंने छठे से आठवें होल में हैट्रिक बर्डी लगने के बाद 16 होल में भी बर्डी किया। इस खिलाडी का कुल स्कोर तीन अंडर 285 (72, 72, 73, 68) का रहा। इससे पहले किसी मेजर टूर्नामेंट में 20 साल की गोल्फर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन संयुक्त रूप से 29वां स्थान था जो उन्होंने 2017 महिला पीजीए चैम्पियनशिप हासिल किया था। इंग्लैंड की जार्जिया हाल अंतिम दौर पर पांच अंडर 67 का कार्ड खेल इसकी विजेता बनी। उनका कुल स्कोर 17 अंडर का था।
Next Story
