Mann Ki Baat: PM मोदी ने बताया 'खेलो भारत नीति 2025' का विजन, कहा - भारत को खेल महाशक्ति बनाना है...

PM Modi Degree
X

PM Modi Degree

Mann Ki Baat PM Modi inspired people to play sports: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 124वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए हालिया राष्ट्रीय उपलब्धियों पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में भारत ने खेल, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की हैं, जो हर नागरिक के लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी ने युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि भारत को खेल महाशक्ति बनाना हमारा लक्ष्य है।

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत ने रचा इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स का ज़िक्र करते हुए बताया कि ओलंपिक के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है, जिसमें दुनियाभर के पुलिसकर्मी, फायर फाइटर्स और सुरक्षा बलों से जुड़े लोग हिस्सा लेते हैं। इस बार यह टूर्नामेंट अमेरिका में आयोजित हुआ, जहां भारतीय प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 600 मेडल अपने नाम किए। 71 देशों की भागीदारी के बीच भारत शीर्ष तीन में शामिल होकर इतिहास रचने में सफल रहा। प्रधानमंत्री ने इसे देश की खेल क्षमता और सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

2029 में भारत करेगा मेगा इवेंट की मेजबानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारतीय सुरक्षा बलों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जिन वर्दीधारियों ने दिन-रात देश की सेवा की, अब वे खेल के मैदान में भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी। यह भी जानकारी दी कि 2029 में यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट भारत में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि तब दुनिया भर के खिलाड़ी भारत आएंगे और हमारी मेहमान-नवाज़ी तथा समृद्ध खेल संस्कृति का अनुभव करेंगे।

'खेलो भारत नीति' से युवाओं को मिल रहा नया विजन

प्रधानमंत्री ने यह भी साझा किया कि हाल के दिनों में उन्हें कई युवा एथलीट्स और उनके परिजनों से संदेश प्राप्त हुए हैं, जिनमें ‘खेलो भारत नीति 2025’ की जमकर सराहना की गई है। उन्होंने बताया कि इस नीति का उद्देश्य स्पष्ट है। भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करना। पीएम मोदी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और देश के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

Tags

Next Story