Breaking News
  • असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले सेतु का किया उद्घाटन
  • हरियाणा के गोहाना में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौके पर ही मौत, दो घायल
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी के दौरे पर
  • MP में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर- अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया
  • मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल, भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा- CDS चौहान
  • कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला धमकी वाला कागज

होम > खेल

आज चौथे टी20 में भारत और इंग्लैंड की टक्कर, देखें पुणे की पिच रिपोर्ट

आज चौथे टी20 में भारत और इंग्लैंड की टक्कर, देखें पुणे की पिच रिपोर्ट

आज चौथे टी20 में भारत और इंग्लैंड की टक्कर देखें पुणे की पिच रिपोर्ट

India vs England, 4th T20I: आज पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है जिसमें भारत 2-1 से आगे चल रहा है। खेल का आगाज सात बजे से होगा।

इस सीरीज के पहले दो टी20 मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की थी, जबकि तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए मैच जीत लिया। आज भारत की टीम सूर्यकुमार यादव की अगुआई में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी वहीं इंग्लैंड की नजरें सीरीज में बने रहने पर हैं। हालांकि पुणे में भारत के लिए यह जीत आसान नहीं होगी।

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। अब तक भारत ने यहां चार टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से दो में जीत हासिल की है । वहीं दो में हार का सामना करना पड़ा है। इस रिकॉर्ड को देखते हुए आज भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

ऐसी है पुणे की पिच 

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है। विशेष रूप से बीच के ओवरों में स्पिनर्स को अच्छा टर्न मिल सकता है। मैदान का आकार छोटा होने के कारण यहां छक्के और चौके लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं होता। इसके अलावा ओस का असर भी खेल पर पड़ सकता है जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

रिंकू सिंह की हो सकती है वापसी

भारत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि युवा फिनिशर रिंकू सिंह फिट हो गए हैं। वहीं रिंकू आज खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस कारण ध्रुव जुरेल को टीम से बाहर किया जाना लगभग तय है। इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी बाहर किया जा सकता है। सुंदर की जगह शिवम दुबे या रमनदीप सिंह को मौका मिल सकता है।

Related to this topic: