Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

IND vs PAK Handshake Controversy Before T20 Match

IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान सलमान अली आगा और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बयान। कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले बयानबाजी तेज।

ind-pak मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे

कोलंबो। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले माहौल सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैंडशेक विवाद का सवाल उठा तो दोनों कप्तानों के जवाब ने मुकाबले की गर्मी और बढ़ा दी। पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha ने साफ कहा, “हैंडशेक का जवाब हम कल मैदान पर देंगे।” उनके इस बयान को आक्रामक अंदाज में देखा जा रहा है।

सूर्या का जवाब- 24 घंटे बाद देखेंगे

जब यही सवाल भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav से पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, “24 घंटे इंतजार कीजिए, तब देखेंगे।” उनका यह जवाब संक्षिप्त था, लेकिन संकेत साफ था कि टीम इंडिया अपना फोकस मैदान के प्रदर्शन पर रखना चाहती है। 

एशिया कप से शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, पिछले साल हुए Asia Cup 2025 के दौरान यह विवाद सामने आया था। उस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया था।बताया गया था कि यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों के सम्मान में लिया गया था। कुछ लोगों ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना के समर्थन के रूप में भी देखा।

हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले बयानबाजी

अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा और उससे पहले बयानबाजी ने माहौल को और गरमा दिया है।क्रिकेट फैंस की नजर अब सिर्फ इस बात पर है कि मैदान पर कौन बेहतर खेल दिखाता है… क्योंकि भारत-पाक मुकाबले में हर इशारा, हर शब्द और हर रन की अपनी कहानी होती है।

Related to this topic: