Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > खेल

IND vs PAK: कोलंबो में हाईवोल्टेज मैच

ICC T20 WC: IND vs PAK के बीच कोलंबो में महामुकाबला, टॉस पर कप्तानों ने नहीं मिलाए हाथ

श्रीलंका के कोलंबो में भारत-पाक के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। वहीं, टॉस पर हाथ न मिलाने का फैसला दिखाई दिया। दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया।


icc t20 wc ind vs pak के बीच कोलंबो में महामुकाबला टॉस पर कप्तानों ने नहीं मिलाए हाथ

नई दिल्लीः आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे हुआ। यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया था कि टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिया गया है। टॉस के बाद यह बात सही साबित हुई और दोनों टीमों के कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया।

एशिया कप की यादें और पुराना रिकॉर्ड

पिछले साल Asia Cup के दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया था। दोनों टीमें 28 सितंबर 2024 को एशिया कप फाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 8 मुकाबलों में से 7 भारत ने जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत मिली है।

मौसम और पिच का मिजाज

मौसम विभाग ने कोलंबो में 50% बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल बारिश नहीं हो रही, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। श्रीलंकाई पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, जो मैच का रुख तय कर सकती है।

भारत की स्ट्रेंथ और वीकनेस

भारत लगातार 10 टी20 वर्ल्ड कप मैच जीत चुका है। साल 2024 में 8 और 2026 में अब तक 2 मुकाबले हैं। भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत विस्फोटक बल्लेबाजी है। ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में हैं। सूर्या इस साल तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। जसप्रीत बुमराह फिट हैं, जबकि कुलदीप, वरुण और अक्षर ने गेंदबाजी को संतुलन दिया है।

कमजोरी की बात करें तो टीम को पिछले दो मुकाबलों में स्पिन खेलने में दिक्कत हुई है। कोलंबो की पिच पर स्पिन अहम भूमिका निभा सकती है। अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की जगह मौका मिल सकता है, जबकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव या वॉशिंगटन सुंदर को खिलाने पर विचार हो सकता है।

पाकिस्तान की स्ट्रेंथ और वीकनेस

पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान अच्छी शुरुआत दे रहे हैं और एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। स्पिन विभाग में सलमान मिर्जा, अबरार, उस्मान तारिक और मोहम्मद नवाज तीन-तीन विकेट ले चुके हैं। शादाब और सईम अयूब भी किफायती रहे हैं।

हालांकि बल्लेबाजी पाकिस्तान की कमजोर कड़ी बन सकती है। साहिबजादा के अलावा कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा पाया है। बाबर आजम और कप्तान सलमान अली आगा की धीमी पारियां टीम के लिए दबाव बना सकती हैं।

Related to this topic: