Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > खेल

यूथ ओलंपिक : भारतीय अंडर-18 पुरुष और महिला हॉकी टीमों को रजत

यूथ ओलंपिक : भारतीय अंडर-18 पुरुष और महिला हॉकी टीमों को रजत


यूथ ओलंपिक  भारतीय अंडर-18 पुरुष और महिला हॉकी टीमों को रजत

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। ब्यूनस आयर्स में खेले जा रहे 2018 यूथ ओलंपिक में भारतीय अंडर-18 पुरूष और महिला हॉकी टीमों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

फाइनल में पुरूष टीम को मलेशिया ने 4-2 से शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय टीम के लिए कप्तान विवेक सागर प्रसाद (तीसरे और छठें मिनट में) ने दोनों गोल किए। जबकि मलेशिया के लिए अखिमुल्लाह अनवर (14वें-19वें) ने दो, आरिफ ईशाक (17वें मिनट) और फिरदौस रोस्दी (5वें मिनट) ने 1-1 गोल किया।

वहीं, महिला टीम को फाइनल में अर्जेंटीना ने 3-1 से शिकस्त दी। इस मैच में गियानेला पालेट (7वें मिनट),सोफिया रामालो (9वें मिनट) और बिरसा बर्गेसर (12वें) ने 1-1 गोल किया। भारत के लिए एकमात्र गोल मुमताज खान (पहले मिनट) ने किया। 

Related to this topic: