Home > खेल > हॉकी > दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए महिला हॉकी टीम घोषित, 16 जनवरी को खेला जाएगा पहला मैच

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए महिला हॉकी टीम घोषित, 16 जनवरी को खेला जाएगा पहला मैच

गोलकीपर सविता को टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान और अनुभवी नवनीत कौर को टीम का उप-कप्तान नामित किया गया है

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए महिला हॉकी टीम घोषित, 16 जनवरी को खेला जाएगा पहला मैच
X

नईदिल्ली। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए 22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर है। भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा जो 16 जनवरी, 2023 से केपटाउन में शुरू होगा। दौरे पर, भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार और नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैच 16 जनवरी 2023 से 28 जनवरी 2023 के बीच खेलेगी।

गोलकीपर सविता को टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान और अनुभवी नवनीत कौर को टीम का उप-कप्तान नामित किया गया है। जबकि अनुभवी फारवर्ड रानी बेल्जियम के खिलाफ एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2021/22 मैच के बाद से टीम में वापसी कर रही हैं, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, जिन्होंने मई में यूनीफर अंडर-23, 5 नेशंस टूर्नामेंट 2022 में भारतीय महिला जूनियर टीम का नेतृत्व किया था, सीनियर टीम के लिए पदार्पण करेंगी।

दौरे को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच जानेके शोपमैन ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका दौरा हमारे लिए नेशंस कप के अपने प्रदर्शन को आगे बढ़ाने का एक शानदार अवसर है। इस दौरे पर दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड दोनों के साथ खेलना हमें वह सब कुछ प्रदान करता है जो हमें एशियाई खेलों के बारे में सीखने की जरूरत है।"उन्होंने कहा,"विश्व नंबर 1 नीदरलैंड के खिलाफ खेलने से हमारी कमजोरियों का पता चलेगा और यह भी दिखाएगा कि हम अपने प्रदर्शन और विकास के साथ कहां हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमें हमारे खेल में सुधार करने का मौका मिलेगा।"

भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर: सविता (कप्तान), बिच्छु देवी खारीबाम।

डिफेंडर्स: निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, गुरजीत कौर।

मिडफ़ील्डर: वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, पी. सुशीला चानू, निशा, सलीमा टेटे, मोनिका, नेहा, सोनिका, बलजीत कौर।

फारवर्ड: लालरेमसियामी, नवनीत कौर (उपकप्तान), वंदना कटारिया, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, रानी, रीना खोखर, शर्मिला देवी।

Updated : 5 Jan 2023 1:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top