Home > खेल > हॉकी > प्रधानमंत्री मोदी ने हॉकी के कप्तान और कोच से फोन पर की चर्चा, पढिएं, क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने हॉकी के कप्तान और कोच से फोन पर की चर्चा, पढिएं, क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने हॉकी के कप्तान और कोच से फोन पर की चर्चा, पढिएं, क्या कहा?
X

नईदिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। 41 साल बाद भारत ने ओलंपिक में पदक जीता है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। सभी खुश हैं और बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से फोन पर बात की और उन्हें जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कप्तान से हा कि आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने बहुत गजब का काम किया है। पूरा देश नाच रहा है। इस पर मनप्रीत ने टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। मनप्रीत ने कहा कि आपकी हमारे साथ बहुत दुआएं थीं। आपका जो मोटिवेशन था, वह हमारी टीम के काफी काम आया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सबको मेरी तरफ से बधाई दीजिएगा। हमसब 15 अगस्त को मिल रहे हैं। मैंने सबको बुलाया है। इस पर मनप्रीत ने कहा- जरूर सर।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से भी बात की। प्रधानमंत्री ने सहायक कोच पीयूष दुबे से बात करते हुए कहा कि दुबे जी बहुत-बहुत बधाई। पूरा देश गौरव कर रहा है। इस पर दुबे ने कहा कि आपने जो प्रोत्साहन दिया था, उसी का कमाल है। प्रधानमंत्री ने कोच ग्राहम रीड से भी बात की। इतिहास रचने के लिए उन्हें बधाई दी।

'भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व' -

इससे पहले ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री ने हॉकी टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

Updated : 12 Oct 2021 10:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top