Home > खेल > हॉकी > ओलंपिक में महिला हॉकी टीम ने दर्ज की पहली जीत, तीरंदाज दीपका कुमारी हुई बाहर

ओलंपिक में महिला हॉकी टीम ने दर्ज की पहली जीत, तीरंदाज दीपका कुमारी हुई बाहर

ओलंपिक में महिला हॉकी टीम ने दर्ज की पहली जीत, तीरंदाज दीपका कुमारी हुई बाहर
X

टोक्यो। भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का कर लिया है। लवलीना ने 69 किलो वेल्टरवेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन को 4-1 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उनका सामना मौजूदा विश्व चैम्पियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से होगा।

दीपिका कुमारी हारी-

भारत की स्टार महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी का टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया है। दीपिका को महिलाओं के व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दीपिका को कोरियाई खिलाड़ी अन सान ने 6-0 से हराया।

दीपिका पहला सेट हार गई। अन ने पहले सेट में 30 (10, 10, 10) का स्कोर किया। जबकि दीपिका का स्कोर 27 (7, 10, 10) का रहा।दूसरा सेट भी कोरिया की सान ने जीता। सान ने इस सेट में कुल 26 (9, 10 और 7) का स्कोर किया। कुल वहीं दीपिका का कुल स्कोर 24 रहा।अंत मे दीपिका ने यह मुकाबला 27-30, 24-26, 24-26 से गंवाया। अब तीरंदाजी में पदक की आखिरी उम्मीद अतानु दास हैं।

दुति चंद हुई बाहर -

वहीँ भारतीय महिला धावक दुती चंद शुरूआती दौर में ही खराब प्रदर्शन कर ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं। दुती अपना बेहतरीन प्रदर्शन दोहरा ना सकी। दुती नें 100 मीटर रेस में 11.54 सेकेंड का समय निकाला उनका राष्ट्रीय रिकार्ड 11.17 सेकंड का है। वह पांचवी हीट में सातवें और कुल 54 प्रतियोगियों में 45वें स्थान पर रहीं। दुती ने विश्व रैकिंग के आधार पर ओलंपिक में जगह बनायी थी।

हॉकी टीम ने दर्ज की जीत -

टोक्यो ओलंपिक में अपने शुरुआती तीन मैचों में हार झेलने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरकार जीत दर्ज करते हुए आयरलैण्ड को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ महुइला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीद को कायम रखा है। भारतीय टीम का शनिवार को साउथ अफ्रीका से सामना होगा। इसके बाद तय होगा कि महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचती है या नहीं।

Updated : 12 Oct 2021 10:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top