ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से हराया, 2-0 की ली बढ़त
भारत ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम से भी खेलेगा।
स्वदेश डेस्क | 20 May 2023 1:28 PM GMT
X
X
नईदिल्ली/वेबडेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए टाटम स्टीवर्ट (12वें और 45वें मिनट) ने दो और पिप्पा मोर्गन (38वें) ने एक गोल किया। भारत के लिए संगीता कुमारी (13वें) और गुरजीत कौर (17वें) ने गोल किए।
इस जीत के साथ ही विश्व रैकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। आठवें स्थान पर काबिज भारत इससे पहले गुरुवार को मेट स्टेडियम में श्रृंखला के पहले मैच में 2-4 से हार गया था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को यहां खेला जाएगा। भारत ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम से भी खेलेगा।
Updated : 20 May 2023 1:28 PM GMT
Tags: #Hockey #India #Austrailia
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire