Home > खेल > हॉकी > महिला जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित, सलीमा कप्तान, इशिका उपकप्तान

महिला जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित, सलीमा कप्तान, इशिका उपकप्तान

मप्र की 3 बेटियों का चयन

महिला जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित, सलीमा कप्तान, इशिका उपकप्तान
X

नईदिल्ली। हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट पहले दक्षिण अफ्रीका में ओमाइक्रोन खतरे के कारण 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। टूर्नामेंट 1 अप्रैल से दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में शुरू होने वाला है। भारतीय टीम की कप्तानी सलीमा टेटे करेंगी, जबकि मप्र की इशिका चौधरी टीम की उप-कप्तान होंगी।

भारत को पूल डी में जर्मनी, मलेशिया और वेल्स के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल 2022 को वेल्स जूनियर महिला टीम के खिलाफ करेगी। उसके बाद 3 अप्रैल को भारत का सामना जर्मनी और पांच अप्रैल को आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में मलेशिया से होगा। क्वार्टर फाइनल 8 अप्रैल, सेमीफाइनल 10 अप्रैल और फाइनल 12 अप्रैल 2022 को खेला जाएगा।

भारतीय टीम-

गोलकीपर: बिचु देवी खारिबम और खुशबू

डिफेंडर: मारिना लालरामनघाकी, प्रीति, प्रियंका, इशिका चौधरी (उपकप्तान) और अक्षता अबासो देखाले.

मिडफील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), शर्मिला देवी लालरेमसियामी, रीत, अजमीना कुजुर, बलजीत कौर और वैष्णवी विट्ठल फाल्के.

फारवर्ड: लालरिंदिकी, जीवन किशोरी टोप्पो, मुमताज खान, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका और संगीता कुमारी.

स्टैंडई: माधुरी किंडो, नीलम, मंजू चौरसिया, रुतुजा ददासो पिसल और अन्नु.

Updated : 23 March 2022 8:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top