Home > खेल > हॉकी > एशिया कप हॉकी: भारत ने जापान को 1-0 से हराकर जीता कांस्य पदक

एशिया कप हॉकी: भारत ने जापान को 1-0 से हराकर जीता कांस्य पदक

एशिया कप हॉकी: भारत ने जापान को 1-0 से हराकर जीता कांस्य पदक
X

जकार्ता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे हीरो एशिया कप 2022 में कांस्य पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया। भारतीय टीम ने यहां जीबीके स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हॉकी स्टेडियम में खेले गए तीसरे स्थान के मैच में जापान पर 1-0 से रोमांचक जीत दर्ज की। भारत के लिए मैच के सातवें मिनट में एकमात्र गोल राज कुमार पाल ने किया।

भारत ने मिडफील्ड पर कब्जा जमाते हुए सावधानी से मैच की शुरुआत की। मैच के सातवें मिनट में ही उत्तम सिंह के एक बेहतरीन पास पर राज कुमार पाल ने गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर की समाप्ति से पहले भारत को बैक-टू-बैक दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन जापान की रक्षापंक्ति ने अच्छा बचाव किया।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक खेल जारी रखा। हालांकि इसका नुकसान भी भारतीय टीम को उठाना पड़ा और जापान को बैक-टू-बैक पेनल्टी कार्नर के अवसर मिले, लेकिन जापानी टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। हाफटाइम तक भारत ने अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखी। दूसरे हॉफ में जापान ने वापसी की काफी कोशिश की, लेकिन वे बराबरी का गोल नहीं कर सके और अंत में भारत ने 1-0 से मैच जीतकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया।

Updated : 1 Jun 2022 12:28 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top