Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

दिल्ली और बैंगलोर आज होंगे आमने-सामने, संभावित प्लेइंग 11 में ये खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल...

दिल्ली और बैंगलोर आज होंगे आमने-सामने, संभावित प्लेइंग 11 में ये खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल...

दिल्ली और बैंगलोर आज होंगे आमने-सामने संभावित प्लेइंग 11 में ये खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल

WPL 2025 4th Match RCB vs DC: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का चौथा मैच सोमवार को वडोदरा में दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने अपने पहले मैच में गुजरात जायंट्स को हराया था और अब उनका सामना दिल्ली से होगा। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है। आइए एक नज़र डालते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में कौन से खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

अगर हम हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात कि जाए तो दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी है। दिल्ली ने अब तक 4 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने केवल एक मैच में जीत हासिल की है। इस सीजन की बात करें तो दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की है। दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया था। अब दिल्ली और बैंगलोर के बीच होने वाला मुकाबला काफी कड़ा और रोमांचक हो सकता है।

प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि श्रेयांका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह स्नेहा राणा को साइन किया गया है। स्नेहा प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकती हैं। वहीं, प्रेमा रावत को आराम दिया जा सकता है। इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना एक अहम भूमिका निभा सकती हैं। 

पॉइंट्स टेबल का अपडेट

पॉइंट्स टेबल में आरसीबी टॉप पर है, जिसने इस सीजन में एक मैच खेला और जीत दर्ज की। गुजरात जायंट्स दूसरे पायदान पर है, जिसने अब तक दो मैच खेले हैं। बता दें गुजरात को एक में जीत और एक में हार मिली है। गुजरात और बैंगलोर दोनों के पास 2-2 पॉइंट्स हैं। दिल्ली कैपिटल्स तीसरे नंबर पर है, जिसने एक मैच खेला और जीत हासिल की। दिल्ली के पास फिल्हाल 2 पॉइंट्स हैं। मुंबई इंडियंस चौथे और यूपी वॉरियर्स पांचवें स्थान पर हैं।

दिल्ली और बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस : जेमिमा रोड्रिग्ज, शैफाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कप्प/निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, मेग लैनिंग (कप्तान)। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वीमेंस : एलिसे पेरी,डैनी व्याट-हॉज, राघवी बिस्ट, कनिका आहूजा,ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, स्नेह राणा, वीजे जोशिता, रेणुका सिंह,स्मृति मंधाना (कप्तान)।