Home > खेल > क्रिकेट > 'टीम इंडिया में जगह बनाने से ज्यादा दूर नहीं हो तुम' : रोहित शर्मा

'टीम इंडिया में जगह बनाने से ज्यादा दूर नहीं हो तुम' : रोहित शर्मा

टीम इंडिया में जगह बनाने से ज्यादा दूर नहीं हो तुम : रोहित शर्मा
X

नई दिल्ली। आईपीएल का 13वां सीजन 19 सिंतबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाना है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने 14 सितंबर को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल पूर्व क्रिकेटर रॉबिन सिंह और सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन 14 सितंबर को होता है और होटल में दोनों का जन्मदिन साथ में मनाया गया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को जन्मदिन की बधाई के साथ-साथ एक बहुत खास बात भी कही। रोहित ने कहा कि वो टीम इंडिया में जगह पाने से ज्यादा दूर नहीं हैं।

रोहित ने सूर्यकुमार को बर्थडे विश करते हुए कहा, 'हैप्पी बर्थडे सूर्या, उम्मीद करता हूं कि आपके लिए आने वाला सीजन अच्छा रहे। मुझे उम्मीद है कि पिछले दो सीजन से आप जैसा खेल रहे हैं, उसे जारी रखें। मैं आपको बताना चाहता हूं कि टीम इंडिया में जगह बनाने से आप ज्यादा दूर नहीं हैं।' लिमिटेड ओवर फॉर्मैट में रोहित शर्मा टीम इंडिया के उप-कप्तान हैं ऐसे में उनका यह कहना सूर्यकुमार के लिए काफी बड़ी बात है।

इस दौरान मुंबई इंडियंस ग्रुप के सभी लोग मौजूद थे। हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या और इशान किशन समेत मुंबई इंडियंस से जुड़े तमाम लोगों ने सूर्यकुमार और रॉबिन को जन्मदिन की बधाई दी। दोनों ने साथ में ही केक काटा। रॉबिन लंबे समय से मुंबई इंडियंस कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं। वहीं सूर्यकुमार दो सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। सूर्यकुमार ने 2018 आईपीएल में 133.33 के स्ट्राइक रेट और 36.57 की औसत से 512 रन और 2019 आईपीएल में 130.86 के स्ट्राइक रेट और 32.61 की औसत से 424 रन बनाए हैं।

Updated : 15 Sep 2020 8:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top