Home > खेल > क्रिकेट > WPL 2024 नीलामी : वृंदा दिनेश को बेस प्राइस से 13 गुना अधिक मिला, यूपी ने 1.30 करोड़ में खरीदा

WPL 2024 नीलामी : वृंदा दिनेश को बेस प्राइस से 13 गुना अधिक मिला, यूपी ने 1.30 करोड़ में खरीदा

सदरलैंड 2 करोड़ में बिकी

Vrinda dinesh
X

वृंदा दिनेश को बेस प्राइस से 13 गुना अधिक मिला

नईदिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 की नीलामी प्रक्रिया मुंबई में शुरु हो चुकी है। अब तक की प्रक्रिया में 30 लाख के बेस प्राइस वाली ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह अब तक की एक दिन की सबसे ऊंची बोली है। वहीँ अनकैप्ड वृंदा दिनेश मौजूदा ऑक्शन की पहली भारतीय करोड़पति खिलाड़ी बनीं। उन्हें यूपी वॉरियर्ज ने बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा 1.30 करोड़ रु़पए में खरीदा। वृंदा का बेस प्राइस 10 लाख रुपए था।

अब तक हुई नीलामी -

  • वृंदा दिनेश को यूपी ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा है.
  • साउथ अफ्रीका की शबनम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा है.
  • भारतीय टीम की स्पिनर एकता बिष्ट को 60 लाख में आरसीबी ने खरीदा है।
  • श्रीलंकाई दिग्गज चामरी अट्टापट्टू को कोई खरीदार नहीं मिला।
  • भारतीय पेसर मेघना सिंह को 30 लाख के बेस प्राइस पर गुजरात ने खरीदा।
  • जॉर्जिया वेयरहैम को बैंगलोर ने 40 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है।
  • डिएंड्रा डॉटिन को कोई खरीदार नहीं मिला।
  • ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने एक करोड़ की कीमत में खरीदा है।
  • डैनी वायट को यूपी ने 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

बता दें कि कुल 165 खिलाड़ियों की नीलामी होनी है जिसमें 104 खिलाड़ी भारतीय हैं जबकि 61 अन्य देशों के हैं। फिर भी, पांच डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी के लिए चुनौती उनकी टीमों में कुल 30 स्लॉट भरने की है। प्रत्येक टीम अपनी टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी रख सकती है। डब्ल्यूपीएल का दूसरा संस्करण अगले साल फरवरी-मार्च में हो सकता है।

Updated : 9 Dec 2023 10:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top