Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

बिग बैश लीग खेलेंगे उन्मुक्त चंद, उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

बिग बैश लीग खेलेंगे उन्मुक्त चंद, उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

बिग बैश लीग खेलेंगे उन्मुक्त चंद उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

नईदिल्ली। वर्ष 2012 में भारत को अंडर-19 विश्व कप दिलाने वाले उन्मुक्त चंद मंगलवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

चंद ने मेलबर्न के डॉकलैंड्स स्टेडियम में यहां होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए पदार्पण करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। 

28 वर्षीय चंद ने पिछले साल भारत में अपने खेल करियर पर विराम लगाते हुए अमेरिका का रूख किया था। उन्होंने तीन आईपीएल फ्रेंचाइजी - दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया और एक दशक से अधिक समय तक उनका घरेलू करियर रहा, जिसमें 67 प्रथम श्रेणी मैच शामिल हैं।बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 2012 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ चंद ने नाबाद 111 रन बनाए थे और भारत को खिताब जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Related to this topic: