Breaking News
  • असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले सेतु का किया उद्घाटन
  • हरियाणा के गोहाना में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौके पर ही मौत, दो घायल
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी के दौरे पर
  • MP में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर- अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया
  • मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल, भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा- CDS चौहान
  • कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला धमकी वाला कागज

होम > खेल

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में फेरबदल, नटराजन की जगह उमरान मलिक होंगे शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में फेरबदल, नटराजन की जगह उमरान मलिक होंगे शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में फेरबदल नटराजन की जगह उमरान मलिक होंगे शामिल

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने कोरोना से संक्रमित तेज गेंदबाज टी नटराजन के अल्पकालिक प्रतिस्थापन के तौर पर मध्यम-तेज गेंदबाज उमरान मलिक को अपनी टीम में शामिल किया है। मलिक ने जम्मू कश्मीर के लिए एक टी20 और लिस्ट ए मैच खेला है और कुल चार विकेट लिए हैं। वह पहले से ही नेट गेंदबाज के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। 

आईपीएल के एक बयान के अनुसार, "विनियमन 6.1 (सी) के तहत, फ्रेंचाइजी को एक अल्पकालिक प्रतिस्थापन खिलाड़ी पर करार करने की अनुमति है, जब तक कि मूल टीम के सदस्य को टीम के जैव-सुरक्षित वातावरण में फिर से प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाती है। इसलिए मलिक केवल सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रहेंगे जब तक कि नटराजन ठीक नहीं हो जाते और उन्हें टीम में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल जाती।"

Related to this topic: