T20 में फास्टेस्ट 50 लगाने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी, टॉप में है इस ऑलराउंडर का नाम

T20 में फास्टेस्ट 50 लगाने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी, टॉप में है इस ऑलराउंडर का नाम
X
भारत-न्यूजीलैंड मैच में शिवम दुबे ने 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर इतिहास रचा, युवराज अब भी टॉप पर हैं।

नई दिल्लीः विशाखापट्टन में बुधवार के दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम ने 50 रन से मुकाबला गंवा दिया है। हालांकि इस दौरान शिवम दुबे की खेली गई अर्धशतकीय पारी में रिकॉर्ड बन गया। शिवम दुबे ने महज 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की है। किसी भारतीय खिलाड़ी की तरफ से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी रही है। इस रिकॉर्ड में टॉप खिलाड़ी के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए नजर डालते हैं उन विस्फोटक भारतीय बल्लेबाजों पर जिन्होंने T20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है।

विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

बात करते हैं वर्तमान में भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के बारे में। वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में यह कमाल कर दिखाया है। तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। ऐसा करते ही वह कम गेंदों में फिफ्टी करने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के पायदान में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं।

तीसरे नंबर पर शिवम दुबे

तेज अर्धशतक पूरा करने वालों की लिस्ट में शिवम दुबे तीसरे नंबर पहुंच गए हैं। उन्होंने विशाखापत्तनम के मैदान पर महज 15 गेंदों में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 50 रन पूरे किए हैं। इस मैच में शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली थी।

हार्दिक पांड्या का चौथा स्थान

सबसे कम गेंदों में 50 लगाने वाले की लिस्ट में चौथे स्थान पर ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का नाम है। उन्होंने साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 16 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। यह मैच अहमदाबाद के मैदान में खेला गया था।

पांचवें स्थान पर फिर अभिषेक

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम है। शर्मा ने साल 2025 में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिला फ खेलते हुए यह कमाल कर दिखाया था। उन्होंने महज 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

टॉप में हरफनमौला युवराज सिंह

टॉप 5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम टॉप पर है। उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन के मैदान पर महज 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

Tags

Next Story