Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, धवन को मिली कप्तानी, नए खिलाड़ियों को मौका

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, धवन को मिली कप्तानी, नए खिलाड़ियों को मौका

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित धवन को मिली कप्तानी नए खिलाड़ियों को मौका

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है,जबकि भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में चेतन साकरिया, नितीश राणा, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ समेत कई नए चेहरों को शामिल किया गया है।

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम तीन एकदिवसीय और इतने ही टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। दौरे की शुरुआत एकदिनी श्रृंखला से होगी,जिसके मैच 13,16 और 18 जुलाई को कोलंबो में खेले जाएंगे। इसके बाद 21,23 और 25 जुलाई को तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। बता दें कि यह पहली बार है जब दो अलग-अलग भारतीय टीमें दो विदेशी दौरों पर गई हैं। विराट कोहली के नेतृत्व में एक टीम इंग्लैंड में है,जहां उसे 18 जून से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है और फिर उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:- 

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, कुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया।

Related to this topic: