Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

T20 : पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने गंवाया पहला विकेट

T20 : पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने गंवाया पहला विकेट


t20  पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी न्यूजीलैंड ने गंवाया पहला विकेट

शारजाह। टी -20 विश्व कप में आज पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से है।  पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए है। फिलहाल केन विलियम्सन और मिशेल क्रीज पर बने हुए है।  

पाकिस्तान ने इस मैच में अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पाकिस्तानी टीम ने उन्हीं 11 खिलाड़ियों को मौका दिया है जो भारत के खिलाफ खेले थे। पाक टीम यदि इस मैच में जीत दर्ज करती है तो उसका सेमीफाइनल में प्रवेश लगभग तय हो जाएगा।  पाकिस्तान की टीम को इसके बाद अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया से खेलना है।  जिसमें दो मैच जीतना कठिन नहीं होगा।  

दोनों टीमें-

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फ़खर, जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ, शादाब, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रउफ, शाहीन शाह अफरीदी।

न्यूजीलैंड :  मार्टिन गुप्टिल, डेवॉन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, केन विलियम्सन (कप्तान), साइफर्ट, डेरेल मिचेल, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी।

Related to this topic: