Breaking News
  • असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले सेतु का किया उद्घाटन
  • हरियाणा के गोहाना में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौके पर ही मौत, दो घायल
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी के दौरे पर
  • MP में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर- अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया
  • मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल, भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा- CDS चौहान
  • कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला धमकी वाला कागज

होम > खेल

सूर्यकुमार यादव के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, एक कैलेंडर वर्ष में लगाए सबसे अधिक छक्के

सूर्यकुमार यादव के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, एक कैलेंडर वर्ष में लगाए सबसे अधिक छक्के

सूर्यकुमार यादव के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज एक कैलेंडर वर्ष में लगाए सबसे अधिक छक्के

नईदिल्ली। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने वर्ष 2022 में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। सूर्या अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि केरल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में हासिल की।

उन्होंने मैच में सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने एक ऐसी पिच पर ये रन बनाए, जहां गेंद काफी स्विंग कर रही थी और रन बनाना मुश्किल था। ऐसी पिच पर सूर्या ने 151.52 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अपनी पारी में लगाए तीन छक्कों की बदौलत 2022 में उनके नाम अब 45 छक्के हो गए हैं।  इसके साथ ही वह पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से आगे निकल गए हैं, जिन्होंने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। न्यूजीलैंड के दिग्गज मार्टिन गप्टिल 2021 में 41 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि रिजवान ने अपने 42 छक्के लगाने के लिए 26 पारियां लीं, लेकिन सूर्यकुमार ने सिर्फ 21 पारियों में ऐसा किया। 

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। महाराज के अलावा एडन मार्करम ने 25 और वेन पार्नेल ने 24 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 3, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने 2-2 व अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया। जवाब में भारत ने केएल राहुल (नाबाद 51) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 50) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाडा और एनरिक नोर्ट्जे ने 1-1 विकेट लिया।

Related to this topic: