Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

IPL में कोरोना की एंट्री, सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन संक्रमित

IPL में कोरोना की एंट्री, सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन संक्रमित

ipl में कोरोना की एंट्री सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन संक्रमित

दुबई। यूएई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में भी कोरोना संक्रमण की एंट्री हो गई है। आज शाम दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले से पहले हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी.नटराजन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हालांकि मैचअपने तय समय पर होगा 

BCCI ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की टी नटराजन कोरोना संक्रमित पाए गए है। उन्होंने खुद को टीम के बाकी सदस्यों से अलग कर लिया है। वह क्वारंटाइन में है।  नटराजन के पॉजिटिव होने के बाद हैदराबाद के ऑलराउंडर विजय शंकर, टीम मैनेजर विजय कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट श्याम सुंदर जे, डॉक्टर अंजना वन्नन, लॉजिस्टिक्स मैनेजर तुषार खेड़कर और नेट गेंदबाज पेरियासामी गणेशन को नटराजन के करीबी संपर्क के रूप में नामित किया गया है और उन्हें अलग-थलग कर दिया गया है। 

बता दें कि इससे पहले मई में, आईपीएल के 14वें सीजन को तब निलंबित कर दिया गया था जब चार क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लगभग चार महीने के अंतराल के बाद, दोबारा शुरू हुए आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया और राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को शिकस्त दी।

Related to this topic: