Home > खेल > क्रिकेट > WPL ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी बनी स्मृति मंधाना, RCB ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा

WPL ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी बनी स्मृति मंधाना, RCB ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा

अब तक सात सबसे महंगी बिकी खिलाड़ियों में चार भारतीय

WPL ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी बनी स्मृति मंधाना, RCB ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा
X

नईदिल्ली। महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र के लिए आज हो रही नीलामी में अभी तक भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। गुजरात जायंट्स ने गार्डनर को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा।

इसके अलावा आरसीबी ने एलिसे पेरी को 1.7 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा। इसके अलावा यूपी वारियर ने सोफी एलेक्सटोन को 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा।

डब्ल्यूपीएल नीलामी 2023 में अब तक के बिके सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-

  • स्मृति मंधाना (भारत) - 3.4 करोड़ – आरसीबी।
  • एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) - 3.2 करोड़ – गुजरात।
  • नताली साइवर (इंग्लैंड) - 3.2 करोड़ – मुंबई।
  • दीप्ति शर्मा (भारत) - 2.6 करोड़ - यूपी वारियर्स।
  • जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) - 2.2 करोड़ –दिल्ली।
  • शैफाली वर्मा (भारत) - 2 करोड़ – दिल्ली।
  • बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) - 2 करोड़ - गुजरात जायंट्स।

बता दें कि उद्घाटन महिला प्रीमियर लीग प्लेयर नीलामी के लिए कुल 1,525 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिसके बाद छंटनी कर 449 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की गई, जिसमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 8 खिलाड़ी सहयोगी देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 202 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 199 हैं और 8 सहयोगी देशों से हैं। पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

Updated : 27 Feb 2023 5:59 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top