Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

IPL : श्रेयस अय्यर ने टी-20 क्रिकेट में 4 हजार और साहा ने 2 हजार रन पूरे किए

IPL : श्रेयस अय्यर ने टी-20 क्रिकेट में 4 हजार और साहा ने 2 हजार रन पूरे किए

ipl  श्रेयस अय्यर ने टी-20 क्रिकेट में 4 हजार और साहा ने 2 हजार रन पूरे किए

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में दो रिकॉर्ड बने। दिल्ली के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर जहां टी20 क्रिकेट में 4000 रन तक पहुंचे, वहीं हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने आईपीएल में 2000 रन के आंकड़े को पार किया।

दिल्ली ने ट्विटर पर लिखा हम आपसे प्यार करते हैं, 4 हजार के इस मेगा मील के पत्थर तक पहुंचने पर बधाई।वहीं, हैदराबाद ने ट्वीट किया,"हमारे विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने बीती रात आईपीएल में 2000 रन पूरे किए।"

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंकतालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई है।

Related to this topic: