Breaking News
  • असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले सेतु का किया उद्घाटन
  • हरियाणा के गोहाना में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौके पर ही मौत, दो घायल
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी के दौरे पर
  • MP में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर- अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया
  • मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल, भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा- CDS चौहान
  • कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला धमकी वाला कागज

होम > खेल

शिखर धवन ने वन डे में 6 हजार रन पूरे किए, विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा

शिखर धवन ने वन डे में 6 हजार रन पूरे किए, विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा

शिखर धवन ने वन डे में 6 हजार रन पूरे किए विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा

नईदिल्ली । श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में 86 रनों की शानदार नाबाद पारी खेल भारतीय कप्तान शिखर धवन ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। धवन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे कर लिए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा।

धवन ने अपनी 140वीं एकदिनी पारी में 6 हजार रन पूरे किए जबकि रिचर्ड्स ने 141 वीं पारी में इस स्कोर को हासिल किया था। सबसे तेज 6 हजार एकदिनी रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर हाशिम अमला (123) के नाम है। वहीं विराट कोहली (136)दूसरे और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (139) तीसरे स्थान पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार - 

धवन ने इसके इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। इस मैच में उतरने से पहले धवन के खाते में 9965 रन थे। 35 रन बनाने के साथ ही इस बल्लेबाज ने 10 हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया।बता दें कि पहले मैच में श्रीलंका के नए कप्तान शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाये। जवाब में भारत ने 36.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Related to this topic: