Breaking News
  • एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी: सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी
  • कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
  • नोएडा-फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़
  • आशा भोसले की अंतिम यात्रा, तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
  • अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास अनिवार्य
  • महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; कहा- दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा

होम > खेल

रणजी ट्रॉफी : डेब्यू मैच में सकिबुल गनी ने जड़ा तिहरा शतक, बनाया रिकार्ड

रणजी ट्रॉफी : डेब्यू मैच में सकिबुल गनी ने जड़ा तिहरा शतक, बनाया रिकार्ड


रणजी ट्रॉफी  डेब्यू मैच में सकिबुल गनी ने जड़ा तिहरा शतक बनाया रिकार्ड

कोलकाता।  रणजी ट्रॉफी में बिहार के बल्लेबाज सकिबुल गनी ने इतिहास रच दिया है। सकिबुल गनी ने अपने पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में तिहरा शतक जड़ दिया है। प्रथम श्रेणी में पदार्पण पर तिहरा शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस 2 ग्राउंड में मिजोरम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। 22 साल के सकिबुल ने 387 गेंदों पर अपना तिहरा शतक पूरा किया। गनी तिहरा शतक के बाद भी रन बनाते रहे और 405 गेंदों पर 341 रन बनाकर आउट हुए। सकिबुल ने दौरान अपनी पारी में 56 चौके और दो छक्के लगाए। गनी से पहले प्रथम श्रेणी में पदार्पण पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अजय राजकुमार रोहेरा के नाम था। रोहेरा ने 2018-19 के रणजी सीजन में मध्यप्रदेश के लिए खेलते हुए नाबाद 267 रनों की पारी खेली थी।

Related to this topic: