Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

भारतीय टीम को झटका, दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा

भारतीय टीम को झटका, दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा

रोहित 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला (तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे) के लिए उपलब्ध रहेंगे।


भारतीय टीम को झटका दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा

नईदिल्ली।  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से मीरपुर में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। चटोग्राम में पहला टेस्ट नहीं खेलने वाले भारतीय कप्तान अब ढाका नहीं जाएंगे। उप-कप्तान केएल राहुल श्रृंखला के दूसरे और अंतिम टेस्ट में उनकी अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। 

रिपोर्ट के अनुसार, रोहित की अनुपलब्धता की खबर सोमवार (19 दिसंबर) को सामने आई, जब पता चला कि कप्तान का अंगूठा, जो चल रहे दौरे के दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गया था, पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। ऐसा लगता है कि वह थोड़ी जकड़न से पीड़ित है। भारतीय टीम के लिए आगे के महत्वपूर्ण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए, बीसीसीआई, चयन समिति और टीम प्रबंधन ने इस स्तर पर उन्हें जोखिम में नहीं डालने का फैसला किया है। 

रोहित, जो इस समय मुंबई में है, टेस्ट में बल्लेबाजी तो कर सकते हैं, लेकिन क्षेत्ररक्षण के दौरान जोखिम को लेकर चिंता बनी हुई है। मेडिकल टीम और टीम प्रबंधन को लगा कि अगर उन्हें दोबारा उस अंगूठे में चोट लगी तो यह गंभीर हो सकता है।दूसरे टेस्ट के लिए रोहित की उपलब्धता की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा था कि वह अब भी विवरण का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को पहले टेस्ट के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उपकप्तान ने कहा था, 'हो सकता है कि हमें अगले एक या दो दिन में पता चल जाए, मुझे भी इसकी जानकारी नहीं है।' रोहित 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला (तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे) के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Related to this topic: