Breaking News
  • T20 वर्ल्डकप में पहला डबल सुपर ओवर: रोमांचक मुकाबले में SA ने अफगानिस्तान को हराया
  • मुंबईः BMC में ठाकरे परिवार का दबदबा खत्म! निर्विरोध मेयर चुनी गईं बीजेपी की रितु तावड़े
  • सरकार ने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए वंदे मातरम् गीत किया अनिवार्य
  • मुंबई: सलमान खान के करीबी को भी मिली धमकी, करोड़ों रुपए की मांग
  • चांदी में बड़ी गिरावट के बाद फिर आई तूफानी तेजी, 2.6 लाख रुपये के पार हुई कीमत
  • पटना सिविल कोर्ट को छठी बार धमकी, मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा
  • नरवणे की किताब से जुड़ा विवाद: पेंगुइन इंडिया को पुलिस का नोटिस
  • मोहाली: बम से उड़ाने की धमकियों के बाद स्कूलों को किया गया बंद

होम > खेल

ICC Men's Test Team : रोहित, पंत, अश्विन को मिली जगह, केन विलियमसन को बनाया कप्तान

ICC Men's Test Team : रोहित, पंत, अश्विन को मिली जगह, केन विलियमसन को बनाया कप्तान

icc mens test team  रोहित पंत अश्विन को मिली जगह  केन विलियमसन को बनाया कप्तान

नईदिल्ली। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत और अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को 2021 की आईसीसी टेस्ट की कमान सौंपी गई है। विलियमसन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड ने पिछले साल भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी।

टीम में तीन भारतीयों के अलावा न्यूजीलैंड के दो, पाकिस्तान के तीन, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और इंग्लैंड के 1-1 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा खेल के सबसे लंबे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने आप का स्थापित किया है। उन्होंने 2021 में दो शतकों के साथ 47.68 की औसत से 906 रन बनाए। उनके दोनों शतक इंग्लैंड के खिलाफ विपरीत परिस्थितियों में आए थे, उन्होंने कैलेंडर वर्ष में पहला शतक चेन्नई में और दूसरा ओवल में लगाया था। 

वहीं, ऋषभ पंत ने खुद को तीनों प्रारूपों में भारत के पसंदीदा विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ एक यादगार शतक के साथ 12 मैचों की 23 पारियों में 39.36 की औसत से 748 रन बनाए। साथ विकेट के पीछे उन्होंने 39 शिकार भी किये। वहीं, ऑफ स्पिनर अश्विन ने 9 मैचों में 16.64 की औसत से 54 विकेट झटके, जिससे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला शामिल है। उन्होंने 25.35 की औसत से 355 रन भी बनाए, जिसमें चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ एक महत्वपूर्ण शतक भी शामिल है। 

आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम 2021 इस प्रकार है - 

दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका), रोहित शर्मा (भारत), केन विलियमसन (कप्तान, न्यूजीलैंड), मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया), जो रूट (इंग्लैंड), फवाद आलम (पाकिस्तान), ऋषभ पंत (भारत), रविचंद्रन अश्विन (भारत), काइल जैमीसन (न्यूजीलैंड), शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान), और हसन अली (पाकिस्तान)। 

Related to this topic: