Breaking News
  • असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले सेतु का किया उद्घाटन
  • हरियाणा के गोहाना में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौके पर ही मौत, दो घायल
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी के दौरे पर
  • MP में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर- अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया
  • मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल, भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा- CDS चौहान
  • कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला धमकी वाला कागज

होम > खेल

टेस्ट में नंबर 1 ऑल राउंडर बने रविंद्र जडेजा, मोहाली में परफॉर्मेंस का मिला इनाम

टेस्ट में नंबर 1 ऑल राउंडर बने रविंद्र जडेजा, मोहाली में परफॉर्मेंस का मिला इनाम

टेस्ट में नंबर 1 ऑल राउंडर बने रविंद्र जडेजा मोहाली में परफॉर्मेंस का मिला इनाम

नईदिल्ली। मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ भारत की हालिया टेस्ट घरेलू जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रवींद्र जडेजा आईसीसी के हरफनमौला खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 

जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी, इसके अलावा उन्होंने मैच में 09 विकेट भी लिए थे। जडेजा ने वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को हटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। होल्डर फरवरी 2021 से शीर्ष पर थे। जडेजा इससे पहले अगस्त 2017 में शीर्ष पर पहुंचे थे और एक सप्ताह तक पहले स्थान पर बने रहे थे। जडेजा के 406 रेटिंग अंक हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर काबिज होल्डर के 382 अंक हैं। एक अन्य भारतीय रविचंद्रन अश्विन 347 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजों की रैंकिंग में 936 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर 872 अंकों के साथ इंग्लैंड के जो रूट व तीसरे नंबर पर 851 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 763 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस 892 अंकों के साथ पहले और रविचंद्रन अश्विन 850 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Related to this topic: